फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china can give alternate route for kailash mansarovar

कैलाश मानसरोवर को वैकल्पिक रास्ता देगा चीन!

Thu, 25 Jul 2013 12:55 AM IST
नई दिल्ली/हिमांशु मिश्र
नई दिल्ली/हिमांशु मिश्र Updated Thu, 25 Jul 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
china can give alternate route for kailash mansarovar

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चीन भारत को एक और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध करा सकता है। सीमा पर विश्वास बहाली के लिए हुई वार्ता के दूसरे दिन चीन ने भारत की इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाया है।

विज्ञापन


चीनी सीमा और समुद्री मामलों के महानिदेशक ओयांग यूजिंग ने कहा कि इस मांग पर गंभीरता से विचार हो रहा है।

वर्ष 2006 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के बीच इस सिलसिले में बातचीत हुई थी। तब अरुणाचल प्रदेश के बमला और लद्दाख के डेमचक से मानसरोवर यात्रा के लिए नया रूट तैयार करने की दिशा में काम करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


फिलहाल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारत के पास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से ही जाने का एक मात्र रास्ता है।

वार्ता में भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) गौतम बांबावले ने इस मुद्दे को सामने रखा।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2006 में चीनी राष्ट्रपति जिंताओ ने भारत के प्रधानमंत्री को इस आशय का आश्वासन दिया था। मगर अध्ययन पूरा होने के बाद भी चीन की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ओयांग ने कहा कि चीन भारत की इस मांग पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग देने के लिए तैयार है। चूंकि लद्दाख के डेमचक इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच तनातनी रहती है।


इसलिए चीन की वैकल्पिक मार्ग देने के लिए पहली पसंद अरुणाचल प्रदेश का बमला होगा। दोनों ही वैकल्पिक मार्ग उत्तराखंड के रास्ते कैलाश मानसरोवर पहुंचने के मार्ग से बेहद आसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed