{"_id":"4d725b26-1ec6-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"china-2-3-times-violated-our-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने 2-3 बार किया हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चीन ने 2-3 बार किया हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा पर इस साल चीन ने 2-3 बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने बृहस्पतिवार को यह खुलासा करते हुए कहा कि यह घटनाएं मई और जून महीने की हैं। आईटीबीपी इंसपेक्टर जनरल एमएस भुर्जी के अनुसार तीन जगहों पर चीन के विमान उड़ते देखे गए, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण यह निर्धारित करना मुश्किल है कि वे कैसे भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
वहीं आईटीबीपी निदेशक जनरल रंजीत सिन्हा ने इस बारे में कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर कोई स्पष्ट मार्किंग नहीं है। ऐसे में चीन भी यह मान सकता है कि हमने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है, भले ही हम अपनी सीमा में विमान उड़ा रहे हों। सिन्हा ने कहा कि हमारे जवान चीन की ओर से घुसपैठ पर नजर रखने में पूरी तरह सक्षम हैं। हम हर दिन इस बारे में रिपोर्ट भेजते हैं, इसलिए यह कहना सही नहीं है कि घुसपैठ के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यहां वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आईटीबीपी के लिए एक एयरविंग स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। हमारे पास कोई भी एयरविंग नहीं है और मुझे लगता है कि सरकार इस मामले को देख रही है। ताकि हमें जब भी जरूरत पड़े हम वायुसेना की मदद ले सकें। सिन्हा ने साथ ही बताया कि आईटीबीपी का अन्य सेनाओं के साथ पूरी तरह तालमेल है।
विज्ञापन