फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   children died due to beaten by his teacher

टीचर की पिटाई से 9 साल के बच्चे की मौत

Wed, 04 Jun 2014 08:05 AM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
children died due to beaten by his teacher

एक शिक्षक की बेरहमी उसके मासूम शिष्य पर इतनी भारी पड़ी कि मासूम को इसकी कीमत अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। मंगलवार को पश्चिम बंगाल में टीचर की पिटाई से नौ वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीते 27 मई को कटवा सब डिवीजन में एक गांव के मजदूर बेटे अतानु हाजरा की उसके प्राइवेट ट्यूटर सृष्टि हाजरा ने सवाल का सही जवाब नहीं देने पर डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिससे बच्चा बीमार पड़ गया।
विज्ञापन


मां ने दर्ज कराई शिकायत

children died due to beaten by his teacher

बाद में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होता देख मासूम को रविवार रात को कटवा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फरार टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बच्चे की मां ने थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा है कि टीचर की पिटाई से उसके बेटे के नाजुक अंगों समेत पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। यहां तक कि टीचर ने मामले को रफा-दफा करने के लिए मासूम के परिवार को तीस हजार रुपये और जमीन देने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed