फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dawood Ibrahim, Child who escaped Peshawar School Attack

पेशावर हमले में बच गया दाऊद इब्राहिम, लेकिन कैसे?

Thu, 18 Dec 2014 01:51 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim, Child who escaped Peshawar School Attack

यूं तो किसी भी मां-बाप को यह अच्छा नहीं लगता कि उनका बेटा स्कूल न जाए, लेकिन पाकिस्तान के दाऊद इब्राहिम का उस दिन स्कूल न जाना मां-बाप के लिए सबसे खुशी का दिन था। ये है पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले का दिन, जिसने सैकड़ों घरों को मातम के आगोश में ले लिया।

विज्ञापन


इस हमले में 132 बच्चे मारे गए थे, लेकिन उस दिन सुबह दाऊद समय से नहीं उठ सका और स्कूल जा पाया। उस दिन दाऊद स्कूल जाता तो शायद उसके साध भी कोई अनहोनी हो सकती थी। दाऊद 9वीं कक्षा में पढ़ता है और अपनी क्लास का एकलौता बच्चा है, जो उस दिन स्कूल नहीं गया था।
विज्ञापन


एक्प्रेस ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक, दाऊद सोमवार की शाम को अपने परिवार के साथ एक शादी में गया था। मंगलवार की सुबह उसे उठने में देर हो गई, जिसके चलते वह समय से तैयार न हो पाने की वजह से स्कूल नहीं जा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्मत अच्छी है दाऊद की

Dawood Ibrahim, Child who escaped Peshawar School Attack

दाऊद के भाई सूफयान ने कहा कि दाऊद की किस्मत अच्छी है कि वह सुबह समय से नहीं उठा पाया, क्योंकि सोमवार की रात हम सभी एक शादी समारोह में गए थे। भाई ने कहा कि मंगलवार शाम को दाऊद अपने उन्हीं दोस्तों के जनाजे में शरीक हुआ, जिनके साथ एक दिन पहले वह पढ़ने गया था।

सूफयान ने कहा, "दाऊद अभी किसी से बात नहीं कर रहा है, बल्कि वह बात ही नहीं कर रहा है। वह अंडर-16 जूडो टीम में है और मजबूत दिल का बच्चा है, लेकि अभी वह किसी से बात नहीं कर रहा है। पूरे दिन वह अपने ही दोस्तों के जनाजे से लौटा है। उसकी क्लास का कोई भी बच्चा नहीं बचा है, हर किसी को मार दिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed