फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   child refuses to work in the field, hand cut

काम करने से मना किया तो काट दिया बच्चे का हाथ

Fri, 22 Jan 2016 10:42 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
child refuses to work in the field, hand cut

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर गौराखुर्द गांव में खेत में काम करने से मना करने पर कुछ लोगों ने आठ वर्षीय दलित बच्चे का हाथ काट दिया। इस मामले को सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाया तो पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


29 दिसंबर की इस घटना के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस हाथ काटे जाने की घटना को संदिग्ध मान रही है। गौराखुर्द गांव निवासी दलित महिला जमुना देवी ने बताया कि घटना वाले दिन मेरा बेटा शिवम घर पर था। इसी दौरान गांव के दो लोग उसे खेत में काम कराने के लिए लेने के लिए आए।
विज्ञापन


शिवम जब काम करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसे जबरन उठा ले गए। जब वह काम अनमने मन से कर रहा था तो एक आरोपी ने गन्ने की पेराई करने वाले मशीन में उसे धकेल दिया। इससे उसका बायां हाथ कट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेराई मशीन में डाल दिया हाथ

child refuses to work in the field, hand cut

जमुना देवी ने बताया कि वह बेटे के इलाज के बाद महाराजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो उसे दर्ज नहीं किया गया। उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता रेनू सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक लेकिन अब तक की जांच में आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। अब तक जो सामने आया है, उसमें पता चला है कि दलित महिला ने खेत बटाई पर ले रखा था।

वहीं पर काम करते समय गलती से बच्चे का हाथ पेराई मशीन में चला गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों को बच्चे की जान बचाने के लिए हाथ काटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed