फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   child rape and murder old man got death penalty

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या में बुजुर्ग को फांसी की सजा

Wed, 16 Jan 2013 01:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 16 Jan 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
child rape and murder old man got death penalty

वसंत विहार गैंगरेप के बाद द्वारका अदालत में गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पहला फैसला सुनाया। कोर्ट ने तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में भरत सिंह (60) को फांसी की सजा सुनाई। 10 अप्रैल, 2011 को कापसहेड़ा क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वारदात वाले दिन बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वह घर का रास्ता भूल गई।

विज्ञापन


इस दौरान फार्म हाउस में गार्ड का काम करने वाले भरत सिंह ने बच्ची को अकेला देख अंदर बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। भरत ने उसके शव को फार्म हाउस के अंदर ही सुनसान जगह पर फेंक दिया था। पिता ने बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची का शव वारदात के दो दिन बाद बरामद किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed