{"_id":"f12d9cfe55058363d1af8d3cb44bcc31","slug":"child-girl-and-lady-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली फिर शर्मसार, एक ही दिन में दो बच्चियों से रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली फिर शर्मसार, एक ही दिन में दो बच्चियों से रेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आरके पुरम में नौ साल की बच्चीरेप के बाद कीर्ति नगर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चार साल की बच्ची के संग दुराचार किया गया।
विज्ञापन
वही, अपने 14 साल के बेटे को ढूंढ़ने गई महिला के साथ भी रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार साल की बच्ची के रेप के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दिल्ली फिर शर्मसार, नाबालिग ने किया बच्ची से रेप
विज्ञापन
वहीं सुबह दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम में एक नौ साल की बच्ची के साथ भी रेप की वारदात हुई। जहां इस वारदात का मुख्य आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरके पुरम में हुए रेप का आरोपी लड़का नाबालिग है और पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पूरी तफ्तीश में जुटी है।