फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   child fallen in the borewell

150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा दो साल का मासूम

Sat, 12 Sep 2015 11:16 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
child fallen in the borewell

गांव कमरपुर बैजुआ में दो वर्षीय बालक किशन 150 फीट गहरे बोरवेल के ही गड्ढे में गिर गया। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू करा दिए है। पहले दो जेसीबी मंगाकर खोदाई शुरू कराई गई, बाद में दो जेसीबी व एक फोकलेन मशीन और मंगा ली गई।

विज्ञापन


शाम सात बजे तक किशन गड्ढे में ही फंसा हुआ था। अंधेरा होने के चलते रोशनी की व्यवस्था की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गड्ढे में आक्सीजन देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


किशन गांव के ही ब्रजेश राजपूत का बेटा है। ब्रजेश शुक्रवार को अपनी धान की फसल की सिंचाई करने खेत पर गया था। उसके साथ उसकी पत्नी सुमन, बड़ा बेटा किशन (2) एवं छोटा बेटा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 फीट तक ही जा सका ब्रजेश

child fallen in the borewell

सिंचाई करने के बाद 12:40 बजे ब्रजेश वीरेंद्र सिंह के नलकूप को बंद कर रहा था, तभी किशन पैर फिसलने के कारण बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। उसके रोने की आवाज सुनकर ब्रजेश उसे निकालने के लिए गड्ढे में घुसा लेकिन लगभग 30 फीट की गहराई के बाद गड्ढा काफी संकरा होता गया और वह बाहर निकल आया।

अपराह्न करीब 2 बजे डीएम विजय किरन आनंद,एएसपी देहात संजय यादव,एसडीएम शिकोहाबाद, सिरसागंज, सीओ व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 20 फीट खुदाई करने के बाद अंदर देखा गया तो बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

इसके बाद प्रशासन ने शाम को छह बजे दो जेसीबी और एक फोकलेन मशीन को और मंगा लिया। गड्ढा करीब पचास फीट गहरा है और पाइप डालने के बाद उसे बंद नहीं किया गया था। सात घंटे बाद भी किशन गड्ढे में ही फंसा हुआ था और उसकी जिंदगी बचाने के प्रयास जारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed