फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   child dies after consuming softdrink; tn govt orders probe

सावधान! कोल्ड ड्रिंक पीने से बच्चे की मौत

Tue, 11 Feb 2014 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कडेलोर (तमिलनाडु)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कडेलोर (तमिलनाडु) Updated Tue, 11 Feb 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
child dies after consuming softdrink; tn govt orders probe

देश के एक लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक को पीने से तमिलनाडु के कडेलोर के सरकारी अस्पताल में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिले की दुकानों पर छापामारी कर करीब 200 बोतलों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा 800 बोतलें ऐसी पाई गई हैं, जिनकी एक्सपाइरी डेट निकल चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक पब्लिक सेक्टर कंपनी में काम करने वाला मजदूर अंजापुली रविवार शाम को घर लौटते वक्त अपने साथ 500 मिली की दो कोल्ड ड्रिंक की बोतलें खरीदकर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चार बच्चों ने जब यह कोल्ड ड्रिंक पी तो उन्हें पेट में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और उलटी होने लगी। बच्चों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। रविवार देर रात अबीरामी नाम की बच्ची की मौत हो गई।

जिले के उप निदेशक (स्वास्थ्य) के आर जवाहरलाल ने कहा कि दो बच्चों का इलाज यहीं चल रहा है जबकि एक को पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।


जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी राजा ने बताया, ‘हमने कई दुकानों और खानपान के स्टालों पर छापा मारा। हमने उसी संदिग्ध बैच की 200 बोतलें जब्त कर ली हैं, जिसकी कोल्ड ड्रिंक पीने से बच्ची की मौत हो गई थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed