फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   child born with weird face

यूपी में जन्मा 'एलियन की शक्ल' का बच्चा, देखने वाले हैरान

Thu, 21 Jan 2016 01:43 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
child born with weird face

यूपी में अमरोहा के नगलिया मेव स्थित निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए लाई गई एक महिला ने बुधवार को भोर में असामान्य बच्चे को जन्म दिया। नवजात की असामान्य शक्ल को लेकर कौतुहल मचा रहा। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


हालांकि नवजात ने कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों में बालीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ के एलियन ‘जादू’ से नवजात की शक्ल मिलने की चर्चा रही।
विज्ञापन


गांव सिहाली गौसाई निवासी एक महिला को मंगलवार शाम चार बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इस पर परिवार वाले उसे गांव नगलिया मेव स्थित साईं नर्सिंग होम ले गए। यहां बुधवार की भोर में चार बजे उसने शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात की शक्ल अजीब थी। आंखे ऊपर की ओर उभरी हुई थीं। इसकी भनक जब गांव में फैली तो नर्सिंग होम पर ग्रामीणों का तांता लग गया, हालांकि कुछ घंटे बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया।

एलियन से शक्ल मिलने की चर्चा

child born with weird face

अजीबो-गरीब शक्ल के शिशु की जन्म को लेकर नर्सिंग होम में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी। जगह-जगह लोग इसकी चर्चा कर रहे थे, कोई कुछ कह रहा था तो कोई कुछ। इस दौरान कई ग्रामीण शिशु की शक्ल ‘कोई मिल गया’ फिल्म के एलियन ‘जादू’ से मिलने की चर्चा करते मिले।

शिशु का सिर विकसित नहीं हो सका, उसकी आंखें बाहर की ओर उभरी हुईं थीं और साइज में भी बड़ी थीं, हालांकि आंखों पर पलकें थीं, आंखों के ऊपर का हिस्सा नहीं था।

नवजात एक एलियन की तरह दिख रहा था, ऐसे बच्चों का पैदा होना गर्भवती महिला में खानपान की कमी के कारण होता है। इतना ही नहीं ऐसे बच्चे के गर्भ में होने से महिला की जान पर भी बन सकती है। इससे बचने के लिए परिवार वालों को महिलाओं का गर्भधारण के समय कई बार चेकअप कराना चाहिए।
डा. कुसुमलता, साईं नर्सिंग होम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed