फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chiefminister gujrat announces 1000 crore rupees scheme,

आनंदीबेन के विरोध में अब लॉलीपॉप बाटेंगे हार्दिक

Sat, 26 Sep 2015 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Sep 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
chiefminister gujrat announces 1000 crore rupees scheme,

गुजरात सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बने पाटीदार आंदोलन को ठंडा करने के लिए आनंदीबेन पटेल की सरकार ने पाटीदारों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया है।

विज्ञापन


गांधी नगर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री युवा स्वालंबन स्कीम लॉंच की। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा की कि प्रतियोगियों को सरकारी नौकरियों में पांच साल की छूट बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य छात्रों को दी जाने वाली यह सब्सिडी अन्य आरक्षित छात्रों के मुकाबले दी जाने वाली सब्सिडी के बराबर है, जिसका कुल खर्च प्रतिवर्ष 1 हजार करोड़ रुपए तक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक बांटेंगे लॉलीपॉप

chiefminister gujrat announces 1000 crore rupees scheme,

अपने इस्तीफे के अफवाहों को दरिकनार करते हुए आनंदीबेन ने कहा कि मेरी सरकार 2017 तक है। उन्होंने इस स्कीम के बाद आंदोलन करना बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्कीम में सुधारों के लिए सुझाव भी आमंत्रित हैं।

आनंदीबेन ने कहा कि पाटीदार आंदोलन नरेन्द्र मोदी के गुजरात मॉडल को गलत ठहरा रहा था और यह स्थिति चिंताजनक थी। उन्होंने पाटीदार आंदोलन के बारे में कहा कि यह आंदोलन गलत हाथों में चला गया, जिसकी वजह से इसकी दिशा भी विपरीत हो गई।

वहीं पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल ने मुख्यमंत्री के इस ऐलान को लॉलीपॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस घोषणा से पटेल समुदाय को खास लाभ नहीं है।

हार्दिक ने कहा कि सभी श्रेणियों के पास छात्रों के लिए सरकार की ओर से घोषित विशेष पैकेज पटेल समुदाय के लिए लॉलीपॉप है। उन्होंने सरकार की इस स्कीम के खिलाफ लॉलीपॉप आंदोलन की घोषणा की है, जिसके तहत गांव और तालुकों के सभी पाटीदारों को लॉलीपॉप दिए जाएंगे। इस आंदोलन का नाम भी 'लॉलीपॉप' आंदोलन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed