{"_id":"f8a34d20-4879-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chief-jat-agitation-after-talks-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद जाट आंदोलन खत्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद जाट आंदोलन खत्म
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2012 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व जाट खाप आरक्षण समिति के अध्यक्ष नफे सिंह नैन ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात के बाद ऐलान किया कि समिति ने 23 दिसंबर को दिल्ली घेरने का आंदोलन वापस ले लिया है। नैन ने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल छोत के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर हुड्डा से भेंट की। दूसरी तरफ छोत ने कहा कि वे सीएम के फैसले से सहमत नहीं हैं और दोबारा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
नफे सिंह नैन और अन्य जाट नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जाटों को आरक्षण देने की मांग पूरी कर दी है। हुड्डा पर उन्हें पूरा भरोसा है। इन नेताओं का दावा था कि हरियाणा में जाटों और अन्य चार जातियों को अलग से 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा जल्द पूरी होगी। इसलिए दिल्ली कूच कर चुके जाटों को वापस बुलाया जा रहा है। आंदोलन समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जाटों को ओबीसी में शामिल करने की कोशिश जारी रहेगी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान और अन्य खापों के प्रतिनिधियों ने भी सीएम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग आयोग भी जल्द रिपोर्ट देगी। इसके बाद जाटों, जट सिख, रोड़, बिश्नोई और त्यागी जातियों को 10 फीसदी और आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना एक साथ जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएम