फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chidambaram wants to boost revenue by taxing my speeches: modi

मोदी-चिदंबरम के बीच जुबानी जंग हुई और तीखी

Thu, 20 Feb 2014 07:48 AM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
chidambaram wants to boost revenue by taxing my speeches: modi

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के साथ जुबानी जंग को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री उनके भाषणों पर कर लगाकर देश का राजस्व बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि बीते दिन पता चला कि वह आखिर क्यों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने देश का खजाना भरने के लिए मेरी रैलियों पर सर्विस टैक्स लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मोदी ने यहां आर्थिक विषय पर आयोजित एक सेमिनार में कहा कि उनके भाषण से राष्ट्र को फायदा हो रहा है और यह जानकर वह खुश हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी और चिदंबरम में पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को भेजा गया था टैक्स का नोटिस

chidambaram wants to boost revenue by taxing my speeches: modi

मोदी की यह ताजा टिप्पणी केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की ओर से मोदी की रैली को लेकर भाजपा को भेजे गए नोटिस के संदर्भ में है। हालांकि विभाग ने मंगलवार रात को यह नोटिस वापस ले लिया।

चिदंबरम ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में मोदी द्वारा अंतरिम बजट की आलोचना करने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा था कि वह आठवीं कक्षा के छात्रों की बहस में शामिल नहीं हो सकते।

हार्वर्ड पर भी भिड़े थे मोदी-चिदंबरम

chidambaram wants to boost revenue by taxing my speeches: modi

मोदी ने वित्त मंत्री के लेखानुदान मांगों को एक दशक के पतन के बाद यूपीए सरकार का अंतिम निराशा भरा कार्य करार दिया था। इससे पहले चिदंबरम ने कहा था कि मोदी के आर्थिक ज्ञान को डाक टिकट के पीछे लिखा जा सकता है।

चिदंबरम की आलोचनाओं पर मोदी ने कहा था कि देश को चलाने के लिए हार्ड वर्क की जरूरत है न कि हार्वर्ड से शिक्षा लेने की। इस पर चिदंबरम ने अंतरिम बजट भाषण में कहा था कि उनकी मां और हार्वर्ड के गुरुओं ने उन्हें हार्ड वर्क का महत्व बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed