फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chidambaram targets modi and kejriwal in budget speech

मोदी-केजरीवाल पर बजट की आड़ में करारा हमला

Tue, 18 Feb 2014 01:21 AM IST
Updated Tue, 18 Feb 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
chidambaram targets modi and kejriwal in budget speech

सोमवार को यूं तो वित्त मंत्री पी चिदंबरम बजट पेश कर रहे थे, लेकिन उनका निशाना राजनीतिक लक्ष्यों पर भी था। बजट भाषण की आड़ में उन्होंने नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

विज्ञापन


चिंदबरम ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन का विकल्प 'लोकलुभावन घोषणाएं या व्यक्तिवादी' राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने भरोसा जताया कि लोग यह जिम्मेदारी उसी 'हाथ' को देंगे, जो समानता के साथ के लिए काम करता है।
विज्ञापन


जाहिर है, हाथ कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह है और चिदंबरम इस बहाने वोट भी मांग रहे थे।

हार्वर्ड को लेकर मोदी पर चिदंबरम का वार

chidambaram targets modi and kejriwal in budget speech

पी चिदंबरम ने बजट भाषण का इस्तेमाल भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने के लिए भी किया। मोदी कई बार चिदंबरम पर निशाना साध चुके हैं। आज बारी उनकी थी।

वित्त मंत्री ने कहा कि 'दूसरे मेंटर के अलावा मेरी मां और हार्वर्ड ने भी मुझे कड़ी मेहनत का मूल्य समझाया है।' मोदी ने पिछले हफ्ते हार्वर्ड को लेकर चिदंबरम पर तंज कसा था।

तमिलनाडु पहुंचे नरेंद्र मोदी ने हाल में कहा था क‌ि गुजरात में दर्ज की गई ग्रोथ उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है, न कि हार्वर्ड के कारण। निशाना चिदंबरम की ओर था और वो भी उनके अपने राज्य में।

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

chidambaram targets modi and kejriwal in budget speech

वित्त मंत्री ने कहा कि ज्यां द्रेज और अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत ऐसा पहला गैर-पश्चिमी और दुनिया का पहला गरीब मुल्क है, जो बेहतर तरीकों से गवर्नेंस की बात करता है।

साल 2014-15 का अंतरिम बजट पेश करते हुए प‌ी चिदंबरम ने कहा क‌ि लोकतंत्र विविधता को स्वीकार करता है, विरोध और आलोचना का सम्मान करता है, बहस को प्रोत्साहन देता है और चुने हुए प्रतिनिधि के जरिए शासन चलता है।

चिदंबरम ने जोर देकर कहा, "हमारे शासन का तरीका बीते दस साल में 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के आड़े नहीं आया। यह यूपीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है और हमें इस पर गर्व है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed