फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chidambaram says, doubts over Afzal Guru’s role in Parliament attack.

'संसद हमले में अफजल गुरु का रोल संदेहास्पद'

Thu, 25 Feb 2016 01:13 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram says, doubts over Afzal Guru’s role in Parliament attack.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीए सरकार में गृहमंत्री रहे पी. चिदंबरम ने अफजल गुरु के मुद्दे पर कुछ ऐसा कहा जिस पर विवाद हो सकता है। चिदंबरम ने कहा कि अफजल गुरु के साथ जो हुआ शायद ठीक नहीं हुआ।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि सरकार में रहते हुए ऐसी बातें कहने का हक किसी को नहीं हो सकता। इसलिए फैसले के दौरान मैं इस मुद्दे पर कुछ कह नहीं सका। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो एक सामान्य व्यक्ति के तौर पर मेरा मानना है कि अफजल केस में कोर्ट उसे थोड़ी रियायत दे सकता था।
विज्ञापन


अंग्रेजी समाचार पत्र इकोनॉमिक टाइम्स के साथ बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अफजल के संसद हमले में सीधे रोल पर स्थिति संदेहास्पद है। हालांकि हम ये नहीं कह सकते कि कोर्ट ने मामले को गलत ढंग से लिया है। वो भी उस समय जब सरकार ही कोर्ट में केस लड़ रही हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू मुद्दे पर भी की टिप्पणी

Chidambaram says, doubts over Afzal Guru’s role in Parliament attack.

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि कोर्ट अफजल गुरु को थोड़ी रियायत दी जा सकती थी। उसे बिना पेरोल के आजीवन कारावास की सजा भी कोर्ट द्वारा दिया जा सकता था।

चिदंबरम 2008 से 2012 के बीच देश के गृहमंत्री रहे। इसके बाद उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था। अफजल गुरु को 2001 के संसद हमले का दोषी करार दिया गया था। उसे 2013 में फांसी दी गई थी। उस समय सुशील कुमार शिंदे देश के गृहमंत्री थे।

चिदंबरम ने हाल के जेएनयू विवाद पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई अपनी राय रखता है तो ये गलत है कि उसे देश विरोधी मान लिया जाए। जेएनयू में देश विरोधी नारों को देशद्रोह नहीं माना जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed