{"_id":"ad64a540-2ef5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chidambaram-said-the-photographer-to-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने फोटोग्राफर को रिहा कराया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चिदंबरम ने फोटोग्राफर को रिहा कराया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने चेन्नई हवाई अड्डे के पास मंगलवार को उनकी फोटो खींचने वाले व्यक्ति को तत्काल रिहा करने को कहा है। उन्होंने उसकी गिरफ्तारी पर हैरानी जताई है। एक बयान में चिदंबरम ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी और निराशा हुई है कि एक व्यक्ति जिसने उनकी कुछ तस्वीरें खींचने का प्रयास किया उसे मंगलवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया में यह खबर आने तक मुझे घटना का पता ही नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार किया। मैंने अपने कार्यालय से तमिलनाडु पुलिस के साथ संपर्क में रहने को कहा है और साथ ही उनसे संबंधित व्यक्ति को तत्काल रिहा करने को कहा है ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चिदंबरम मंगलवार को जब चेन्नई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। तभी आमिर नाम के इस शख्स ने अपने कैमरे से उनके फोटो खींचने शुरू कर दिए। सूत्रों के मुताबिक आमिर के पास दिल्ली और फिर वहां से दुबई तक का फर्स्ट क्लास का कन्फर्म टिकट था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केरल निवासी आमिर उन दो लोगों में से एक है, जिन्हें पिछले महीने सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
आमिर और उसका साथी मंसूर दोनों दिल्ली की अपनी फ्लाइट से अचानक उतर गए थे। अंतिम क्षणों में यात्रा रद्द करने के बारे में दोनों ने सीआईएसएफ को परस्पर विरोधी जवाब दिए थे। इसकी जांच की जा रही है कि जब तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से दुबई के लिए सीधे विमान सेवा उपलब्ध है तो उसने दिल्ली होते हुए वहां जाने का विकल्प क्यों चुना। इस वाकये के बारे में चिदंबरम ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।