फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chidambaram hits out at BJP Narendra Modi

'बीजेपी की नीतियों से बर्बाद हो जाएगा देश'

Thu, 23 Jan 2014 08:07 AM IST
एजेंसी/दावोस
एजेंसी/दावोस Updated Thu, 23 Jan 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
Chidambaram hits out at BJP Narendra Modi

केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मुस्लिम विरोधी करार देते हुए कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो पीएम राहुल गांधी होंगे।

विज्ञापन


वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में अगले प्रधानमंत्री के बारे में पूछे गए एक सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि साल 2004 में सोनिया गांधी को नेता चुना गया था, लेकिन अगले दिन ही उन्होंने पीएम बनने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


इस कारण मनमोहन सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि हम फिर से यही मॉडल अपनाएंगे।

चिदंबरम ने कहा कि राहुल में पीएम बनने की पूरी क्षमता है और कांग्रेस को मौका मिलने पर वह ही पीएम बनेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बेहद कम है कि किसी एक पार्टी को बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के बारे में चिदंबरम ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग ही उनको वोट देता है।

लेकिन, सच्चाई यह है कि उन्होंने अपने राज्य में किसी भी चुनाव में किसी भी मुस्लिम को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया।

उन्होंने भाजपा की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इसका क्या मतलब है। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि भाजपा देश के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

यहां तक कि वह देश के कई हिस्सों में मौजूद भी नहीं है। उसकी नीतियां ऐसी हैं जिनसे देश बर्बाद हो जाएगा, इस कारण वह खुद भाजपा में शामिल नहीं हुए।

चिदंबरम ने आम आदमी पार्टी (आप) के राजनीति के तरीके की आलोचना करते हुए कहा कि भारत में भीड़-लोकतंत्र की कोई जगह नहीं है। देश में पार्टी आधारित एक सिस्टम है जहां कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता।


दिल्ली में सत्ता संभालने के कुछ सप्ताह के भीतर ही आप की लोकप्रियता घटने लगी है। वह अब भी मानते हैं कि 'आप' को मिली सफलता शहरी मतदाताओं के प्रमुख राजनीति दलों के प्रति विरोध का नतीजा था।

उन्होंने कहा कि एक समय इंदिरा गांधी ने भी आपातकाल के समय अधिकारपूर्ण मॉडल को अपनाया था लेकिन वह विफल रहा और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed