फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chidambaram hints at parliament special session on food security bill

खाद्य सुरक्षा बिल पर विपक्ष को मनाएगी सरकार

Thu, 13 Jun 2013 01:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
chidambaram hints at parliament special session on food security bill

यूपीए सरकार के महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा बिल पर सरकार एक बार फिर विपक्ष को मनाएगी। आज हुई कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इसका ऐलान किया।

विज्ञापन


पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार बिल को अध्यादेश के जरिये लागू कर सकती है और आज कैबिनेट की बैठक में यही मुख्य एजेंडा था।

कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल तैयार है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बिल को अध्यादेश के जरिए लाने के बजाय संसद में चर्चा के जरिये पास कराएं। इसके लिए सरकार अपनी तरफ से एक और कोशिश करेगी। इसके लिए सरकार मुख्य विपक्षी दलों से बात करेगी और सहमति बनने के बाद संसद के विशेष सत्र की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन


क्या है 'फूड सिक्योरिटी बिल', क्यों है जल्दी में सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों से लोकसभा में संसदीय दल के नेता सुशील कुमार शिंदे, खाद्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री बात करेंगे।

गौरतलब है कि विपक्ष के विरोध के कारण खाद्य सुरक्षा बिल लंबे समय से संसद में पास नहीं हो पा रहा है। इस बिल को कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़े दांव के रूप में देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed