फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chidambaram compaire rss to ravan

'जैसे रावण के 10 सिर थे, वैसे ही RSS के 34 चेहरे हैं'

Sun, 09 Mar 2014 08:05 AM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
chidambaram compaire rss to ravan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय वित मंत्री पी.चिदंबरम ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जबरदस्त हमला करते हुए इसे उग, राष्ट्रवाद पर चलने वाला पुरूषवादी संगठन करार दिया।

विज्ञापन


चिदंबरम ने यहां करेइकुडी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस महिला इकाई के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रावण के 10 सिर थे और आरएसएस के 34 चेहरे है जिसमें से एक भाजपा है।

विज्ञापन

जमकर की आलोचना

chidambaram compaire rss to ravan

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस का राजनीतिक चेहरा भाजपा है.उसका हिंसात्मक चेहरा बजरंगदल है। बाबरी मस्जिद को ढहाने वाला एक अन्य चेहरा विश्व हिन्दू परिषद है।

कोई भी व्यक्ति यह कल्पना नहीं कर सकता कि भाजपा है और आरएसएस अलग-अलग है। आरएसएस उग्र राष्ट्रवाद पर चलने वाला पुरूषवादी संगठन है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस संगठन में कोई महिला सदस्य है।

'आरएसएस में मह‌िलाएं क्यों नहीं'

chidambaram compaire rss to ravan
चिदंबरम ने कहा कि भाजपा में हालांकि कुछ महिलाएं है लेकिन कोई यह बता सकता है कि आरएसएस में अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, राज्य संयोजक और जिला संयोजक पदों पर कोई महिला काबिज है क्या।

उन्होंने दावा किया कि आरएसएस के एक चेहरे भाजपा को यदि लोकसभा चुनावों में केन्द्र की सता में लाने के लिए वोट दिया गया तो संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाला एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed