फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mumbai Police Alert for Chota Shakeel's Daughter's Wedding Reception in Dubai

डॉन की बेटी के रिसेप्शन पर मुंबई पुलिस की नजर

Thu, 25 Sep 2014 03:44 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police Alert for Chota Shakeel's Daughter's Wedding Reception in Dubai

मुंबई पुलिस इन दिनों एयरपोर्ट पर कड़ी निगाह रख रही है। पुलिस की निगाह हर उस शख्स पर है जो भारत से पाकिस्तान और दुबई जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बेटी की शादी का रिसेप्शन 27 सितंबर को दुबई में होना है। माना जा रहा है कि भारत की भी कुछ बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।

मिड-डे में छपी खबर के मुताबिक गैंगस्टर की बेटी ज़ोया के रिसेप्शन में कुछ बॉलीवुड सेलीब्रिटी और डॉन के चाहने वाले शामिल हो सकते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"हम साऊथ मुंबई से दुबई जाने वालों पर नज़र रखे हुए हैं। हम जानते हैं कि लोग सीधे दुबई नहीं जाएंगे, वह पहले कहीं और जाएंगे और फिर वहां से दुबई जाएंगे।"
विज्ञापन


खबर के मुताबिक 22 सितंबर को पेशे से डॉक्टर जोया की शादी कराची के एक बिजनेसमैन के डॉक्टर बेटे के साथ हुई थी। जोया का पति यूएसए में रहता है।

पाकिस्तान में बसा है छोटा शकील का परिवार

Mumbai Police Alert for Chota Shakeel's Daughter's Wedding Reception in Dubai

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक शादी बेहद भव्य थी और ये कराची के पालाटियाल डिफेंस एरिया में हुई। ये एक अरेंज मैरिज थी लेकिन दोनों लोग पहले से एक दूसरे को जानते थे।

एक ऑफिसर ने बताया कि,"इस समारोह में शकील मौजूद नहीं रहेगा लेकिन भारत और सउदी अरब से कुछ लोग इस समारोह में शामिल होंगे।"

शकील को दो बेटी और एक बेटा हैं जो कराची में दाऊद के घर के पास रहते हैं। शकील के पिता बाबू शेख की 2011 में मुंबई के इस्लामिया अस्पताल में मौत हो गई थी।

छोटा शकील का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम अनवर है और दो बहनें भी हैं जिनके नाम फम्मू और हामिदा हैं। ये सभी लोग पाकिस्तान में रहते हैं। शकील पिछले काफी वक्त से दुबई में बैठ कर अपने आका दाऊद इब्राहिम का पश्चिमी साम्राज्य संभाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed