फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chhota Rajan will be brought to India by intelligence methods

छोटा राजन को खुफिया तरीके से लाया जाएगा भारत

Fri, 30 Oct 2015 09:33 AM IST
सुरेन्द्र मिश्र/अमर उजाला,मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र/अमर उजाला,मुंबई Updated Fri, 30 Oct 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan will be brought to India by intelligence methods

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के प्रत्यर्पण का मिशन बेहद खुफिया होगा। किसी को कानों कान खबर नहीं होगी कि छोटा राजन इंडोनेशिया से कब चला और कब मुंबई पहुंच गया। मुंबई अपराध शाखा के सूत्रों की मानें तो 25 साल बाद पहली बार डॉन की दिवाली मुंबई में मनेगी।

विज्ञापन


वह भी जेल की उस सेल में, जिसमें कभी मुंबई पर हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को रखा गया था। आशंका है कि प्रत्यर्पण मिशन की खुफिया बातें अगर लीक हुईं, तो दाउद के गुर्गे छोटा राजन को भारत आने से पहले ही अपना निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


छोटा राजन को भारत लाने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा तीन महीने से सक्रिय थी। सूत्रों का कहना है कि जुलाई महीने में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की छोटा शकील से हुई बातचीत को अपराध शाखा ने पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नहीं बदली है नागरिकता

Chhota Rajan will be brought to India by intelligence methods

इस बातचीत में दाउद ने शकील के साथ छोटा राजन को मारने की योजना बताई थी। उसके बाद से ही अपराध शाखा चौकन्नी हो गई और छोटा राजन के ठिकानों की तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी कहा जा रहा है कि राजन की गिरफ्तारी के पीछे सीबीआई की नहीं बल्कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की मुख्य भूमिका है। दाउद इब्राहिम से लेकर 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मुख्य सूत्रधार टाइगर मेमन और अबू सलेम जैसे लोगों ने भारत से भागने के बाद अपनी नागरिकता बदल ली है, लेकिन छोटा राजन आज भी भारतीय नागरिक है।

मुंबई पुलिस अपराध शाखा के एक अधिकारी के मुताबिक 25 साल तक देश से बाहर रहने के बावजूद उसने भारतीय नागरिकता कायम रखी है और इसी नागरिकता के चलते उसकी सुरक्षित भारत वापसी संभव हो सकेगी। मुंबई पुलिस छोटा राजन के गुर्गों की कुंडली खंगालने में भी जुटी है।

अपराध शाखा ने राजन से जुड़े 353 लोगों की फाइलें इकट्ठा की हैं, जिसमें से कई सजायाफ्ता हैं, तो कुछ अब भी जेल में बंद हैं। छोटा राजन से जुड़े कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed