फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chhota Rajan arrives in Delhi from Indonesia

इंडोनेशिया से दिल्ली लाया गया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन

Fri, 06 Nov 2015 09:43 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
Chhota Rajan arrives in Delhi from Indonesia

इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाया जा चुका है। इंडोनेशिया से सीबीआई और मुंबई-दिल्ली पुलिस की टीम छोटा राजन को लेकर विशेष विमान से तड़के सुबह करीब छह बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। एएनआई के मुताबिक एयरपोर्ट से छोटा राजन को सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया है।

विज्ञापन


कई हत्याओं, वसूली और स्मगलिंग का आरोपी राजन 27 सालों बाद भारत लौटा। भारत ने छोटा राजन के जल्द प्रत्यर्पण के लिए इंडोनेशिया से आग्रह किया था लेकिन इस बीच बाली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ज्वालामुखी की राख फैलने के कारण भारतीय टीम को अपनी यात्रा टालनी पड़ी।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को किया था गिरफ्तार

Chhota Rajan arrives in Delhi from Indonesia

बृहस्पतिवार को हवाईअड्डा फिर से खुलते ही भारतीय दल ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर नगुराह राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी।

इंडोनेशिया में भारत के राजदूत गुरजीत सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि छोटा राजन को सफलतापूर्वक भारत के लिए डिपोर्ट कर दिया गया है। बाली एयरपोर्ट बंद होने के कारण हुई देरी खत्म हो गई है। उन्होंने सहयोग के लिए इंडोनेशिया का धन्यवाद कहा है।

छोटा राजन को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 25 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ मुंबई पुलिस में 70 और दिल्ली पुलिस में छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed