फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chhattisgarh mayor kinner rejects AC car and demands tata magic to meet people.

किन्नर मेयर ने ठुकराई AC कार, मांगा छोटा हाथी

Sat, 10 Jan 2015 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Jan 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh mayor kinner rejects AC car and demands tata magic to meet people.

सुख-सुविधाओं के लिए लालायित रहने वाले समाज में छत्तीसगढ़ के एक किन्नर नेता ने एक मिसाल पेश की है। हाल ही में रायगढ़ की मेयर बनी किन्नर मधु ने शासन से मिलने वाली एसी कार को ठुकरा कर छोटा हाथी (टाटा मैजिक) की मांग की है।

विज्ञापन


रायगढ़ की मेयर चुनी गई किन्नर को सरकार की ओर से एसी कार उपलब्ध कराई गई थी जिसमें चलने से मेयर मधु ने मना कर दिया है। एसी कार न लेने पीछे मेयर किन्नर मधु ने तर्क दिया कि कुछ वार्डों की गलियां बहुत छोटी हैं जिससे वहां बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती और ऐसे में सभी इलाके के लोगों से मिलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि शहर का मेयर बनते ही किन्न मधु ने वहां पर विकास कार्य शुरू करा दिए हैं और पहले से हो रहे विकास कार्यों का लगातार जाएजा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नर की जीत से हैरान हैं लोग

chhattisgarh mayor kinner rejects AC car and demands tata magic to meet people.

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक चतुराई को झटका देते हुए किन्नर मधु ने दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को भारी अंतर से पछाड़ा था। रायगढ़ में हुए मेयर चुनाव में इस बार मधु किन्नर ने 9500 वोटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी।

मधु किन्नर ने इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महावीर चौहन और कांग्रेस प्रत्याशी जेठूराम मनहर को हराया था। इस बात से हर कोई हैरान है।

देश में पहली बार मध्यप्रदेश की जनता ने किसी किन्नर को अपना विधायक चुना था। आपको बता दें कि शबनम मौसी साल 2000 में सुहागपुर क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं। शबनम मौसी की कहानी पर बॉलीवुड में एक फिल्म भी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed