फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chetan bhagat half girlfriend

हाफ गर्लफ्रेंड ने फंसा दिया चेतन भगत को

Fri, 14 Nov 2014 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Nov 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
chetan bhagat half girlfriend
चेतन भगत की नई किताब 'हॉफ गर्लफ्रेंड' पर उठा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के डुमरांव राज परिवार ने ठान लिया है कि वे चेतन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।
विज्ञापन


महाराजा बहादुर कमल सिंह और युवराज चंद्र विजय सिंह ने कहा कि,"हमारे वकील चेतन को नोटिस भेज रहे हैं, अगर वे माफी नहीं मांगते तो फिर मुकदमा किया जाएगा।"

राज परिवार चाहता है कि किताब को बाजार से वापस ले लिया जाए तथा इससे उनका नाम हटा लिया जाए। साथ ही उनकी मांग है कि अगर इस किताब पर फिल्म बने तो वे गलतियां ना दोहराईं जाए जो किताब में हैं।
विज्ञापन


युवराज ने कहा कि किताब लिखते वक्त चेतन भगत ने ना तो उनसे और ना ही उनके पिता से कोई इजाजत ली और ना ही मुलाकात की।

डुमरांव में गुस्साए ग्रामीणों ने चेतन का पुतला फूंका और किताब की भी प्रतिया जलाईं। इन लोगों का आरोप था कि किताब के कारण उनके शहर का नाम खराब हुआ है।

फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा भी चेतन भगत के खिलाफ उतर आई हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपना विरोध जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed