फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cheos in press conference of Kejriwal by Team Anna

केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व आईएसी सदस्यों का हंगामा

Mon, 22 Oct 2012 12:18 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 12:18 AM IST
विज्ञापन
cheos in press conference of Kejriwal  by Team Anna
प्रशांत भूषण और अंजलि दमानिया पर सवालों को लेकर रविवार को कौशांबी स्थित इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। उधर, देर शाम अरविंद केजरीवाल की ओर से पूरे मामले पर आए बयान में कहा गया कि प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा करने वाले भाजपा और आरएसएस के सदस्य थे।
विज्ञापन


पूर्व आईएसी सदस्य ऐनी कोहली समेत करीब 15 पूर्व आईएसी सदस्य अरविंद रविवार को केजरीवाल की प्रेसवार्ता के दौरान कौशांबी स्थित कार्यालय पहुंचे और सवाल दागने शुरू कर दिए। हंगामे के बीच पूर्व सदस्य अरविंद केजरीवाल से आईएसी के फंड का ब्यौरा मांगने के साथ ही प्रशांत भूषण व अंजलि दमानिया को आईएसी से बाहर करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिससे केजरीवाल को बीच में ही कांफ्रेंस रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आईएसी सदस्यों की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी। इतने में मुंर्बई, दिल्ली और कोलकाता के करीब 15 पूर्व आईएसी सदस्य पहुंच गए। पूर्व आईएसी सदस्यों का कहना था कि सारे देश से सवाल पूछने वाले केजरीवाल को पहले देश की जनता को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईएसी सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता ऐनी कोहली और उनके साथ पहुंचे अन्ना समर्थकों ने आईएसी की प्रेस कांफ्रेंस रोक दी। ऐनी कोहली का अरविंद केजरीवाल से सवाल था कि आखिर आप कौन हैं- राजनेता या क्रांतिकारी। इसके जवाब पर अगले नौ सवाल आधारित होंगे। नारेबाजी कर रहे अन्ना समर्थकों ने केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाया और आईएसी के चंदे का हिसाब मांगा।

इसके अलावा जन लोकपाल आंदोलन स्थगित करने की वजह और कश्मीर पर प्रशांत भूषण के बयान पर उन्हें आईएसी से बाहर करने की भी मांग की। सवालों का जवाब देने आए केजरीवाल ने कहा कि अगर उन्हें आईएसी का तरीका पसंद नहीं है तो वे अपना आंदोलन शुरू करें। इसके साथ ही केजरीवाल घायलों को लेकर आईएसी कार्यालय से रवाना हो गए। करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा।

हुड्डा के घर के बाहर केजरीवाल समर्थकों पर लाठीचार्ज
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने रविवार को दिल्ली स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर प्रदर्शन किया। केजरीवाल की गैर मौजूदगी में किए गए प्रदर्शन में समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ डाले। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पानी की बौछार से रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू में न आती देख लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे करीब छह प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पंडित मार्ग स्थित हुड्डा के निवास स्थान पर आईएसी के समर्थकों ने आधे घंटे तक बवाल काटा। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि रॉबर्ट वाड्रा को जिस तरह जमीन दी गई है, उसमें हुड्डा की भूमिका है। इसकी जांच होनी चाहिए। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिए। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हुड्डा के निवास में घुसने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरू कर दिया।

हंगामे के बीच छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। समर्थकों को देखने अस्पताल पहुंचे केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की। प्रदर्शन में शामिल कई कार्यकर्ता हरियाणा से भी पहुंचे थे। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

केजरीवाल की सोनिया, पीएम और राहुल को खुली बहस की चुनौती
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी है। केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ताजा ट्वीट में कहा है कि वह दिग्विजय सिंह द्वारा उनसे पूछे गए 27 सवालों का तभी जवाब देंगे, जब पहले उनके द्वारा उठाये गए सवालों का उतर दिया जाए। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गांधी, पीएम और कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद राबर्ट वाड्रा से सवाल पूछे थे। पहले उनके सवालों का जवाब मिलना चाहिए।


केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव को उनके सवालों पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि उनके सवालों का जवाब भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी से भी सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जहां भी चाहें वह निजी और सार्वजनिक मुद्दों पर सवाल-जवाब के लिए पीछे नहीं हटने वाले। दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा है कि यदि वह अपने आकाओं को खुली बहस के लिए तैयार करने में कामयाब नहीं होते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति यह सोचेगा कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए यह सब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed