फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   checking in yellow zone of tajmahal after terrorist attack in pathankot

ताजमहल पर भी पठानकोट आतंकी हमले का असर

Sun, 03 Jan 2016 10:22 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
checking in yellow zone of tajmahal after terrorist attack in pathankot

पंजाब के पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले की घटना के मद्दनेजर आगरा में हाईअलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों से लेकर ताज के यलो जोन में बीडीएस टीम और पुलिस ने चेकिंग की।

विज्ञापन


ताजमहल के सभी गेट चेक किए गए। बैरियरों पर भी पुलिस मुस्तैद कर दिया गया है। आगरा कैंट स्टेशन और राजामंडी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन

संदिग्ध लोगों से पूछताछ

checking in yellow zone of tajmahal after terrorist attack in pathankot

संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। उधर, खेरिया हवाई अड्डे की सुरक्षा के मद्देनजर शाम को एयरफोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक भी की गई। वहीं, मथुरा में भी सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के साथ सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। विशेष रूप से प्रमुख मंदिरों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed