फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cheating in board exam of math

मजाक बनी यूपी बोर्ड परीक्षा, 1000 रुपए में बिकी सॉल्व कॉपी

Wed, 24 Feb 2016 01:20 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
cheating in board exam of math

यूपी बोर्ड की सबसे बड़ी परीक्षा में नकल रोकने की कोशिश नाकाम साबित हुई। मंगलवार को हुई गणित की परीक्षा में नकल के रिकार्ड टूट गए। केंद्रों पर नकल माफिया हावी दिखे और केंद्र व्यवस्थापक लाचार।

विज्ञापन


हजार-हजार रुपये में गणित की सॉल्व कॉपियां बेची गईं। खेत, बाजार और परीक्षा केंद्रों के भीतर बैठकर गणित का पर्चा हल किया गया। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे, सो नकलचियों का हौसला बुलंद रहा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल माफिया के एजेंट परीक्षा दे रहे छात्रों के अभिभावकों से मनमाने पैसे लेकर उन्हें साल्व कॉपी उपलब्ध कराते रहे।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए सबसे अधिक कठिन लगने वाले विषय गणित की परीक्षा के दौरान शहर से दूर-दराज के क्षेत्रों में नकल माफिया का पूरी तरह से कब्जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

500-1000 रुपए में बिकीं कॉपियां

cheating in board exam of math

परीक्षा के दौरान केंद्रों से प्रश्नपत्र बाहर लाने के साथ इन नकल के सौदागरों ने पहले से तैयार सॉल्वर के माध्यम से पर्चा हल करवाने के बाद, उसे अपने चहेतों तक पहुंचाया।

अपनों को साल्व कॉपी पहुंचाने के बाद नकल माफिया ने पांच सौ से एक हजार रुपये तक में साल्व कॉपी बेची। परीक्षा केंद्रों के बाहर साल्वर गणित का पर्चा खेत और बाग में हल करते रहे।

करछना, नैनी में परीक्षा के दौरान गणित का पर्चा बाहर पहुंच गया। बोर्ड के प्रयास के बाद भी खेत, बाग में पर्चा हल करने वाले सक्रिय रहे।

कुछ परीक्षा केंद्रों पर अंदर ही केंद्र व्यवस्थापकों की मदद से पर्चा सॉल्व किया जाता रहा। हाईस्कूल परीक्षा में स्कूल प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों को गणित हल प्रश्नपत्र की कार्बन कॉपी पैसे लेकर दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed