क्या आपके पास भी आती हैं रहस्यमय मिस कॉल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से कोई मिस कॉल आए तो भूल से भी कॉल मत कीजिएगा। आपने प्लस 92 से शुरू होने वाले उस नंबर पर बात की तो आपके मोबाइल का पूरा बैलेंस साफ हो जाएगा।
दरअसल, यह ठगों का नया फंडा है। इंटरनेट के जरिए इस तरह की कॉल की जा रही है। हाल ही में कई लोग इस ठगी के शिकार बने हैं। साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।
प्रताप नगर के विशाल कुलश्रेष्ठ के पास मंगलवार सुबह +923032696134 से मिस कॉल आई। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए कॉल नहीं की। इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।
उधर, साइबर सेल के पास दो तरह की शिकायतें आ रही हैं। एक तो पाकिस्तानी नंबर से आई मिस कॉल पर डायल करने से मोबाइल बैलेंस खत्म हो गया। ऐसे नंबर पर युवतियां रोमांटिक बातें करती हैं।
इंटरनेट के जरिए आते हैं फोन
दूसरी, कहीं इस कॉल के पीछे कोई खतरा तो नहीं है। साइबर सेल ने इसकी जांच की तो पता चला कि ये इंटरनेट के जरिए कॉल की जा रही हैं। इसमें कॉल करने वाला अपना जो नंबर डायल करता है, वही रिसीव करने वाली की मोबाइल स्क्रीन पर नजर आता है।
साइबर सेल प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि यह ठगों का मोबाइल बैलेंस के जरिए पैसा ठगने का खेल है। ऐसे नंबर से मिस कॉल आने पर कॉल नहीं करनी चाहिए।