फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cheapest offer of the spicejet airlines

सिर्फ 999 रुपए में हवाई यात्रा का मौका

Wed, 09 Jul 2014 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Jul 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
cheapest offer of the spicejet airlines

स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए धमाकेदार ऑफर की घोषणा की है। हालांकि यह ऑफर 8 जुलाई से 10 जुलाई तक ही है।

विज्ञापन


कंपनी ने हवाई यात्रियों को लुभाते हुए रेल के एसी-थ्री किराए से भी कम में यानी मात्र 999 रुपये में गंतव्य के एक ओर की यात्रा कुछ शर्तों के साथ कराने का ऑफर दिया है।

10 लाख टिकटों का ऐलान

cheapest offer of the spicejet airlines

कंपनी ने 999 रुपये में यात्रा करने के लिए 10 लाख टिकटों की बुकिंग करने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि इन टिकटों में लोग 6 जनवरी 2015 से 24 अक्टूबर 2015 के बीच ही यात्रा कर सकेंगे। इस ऑफर के तहत यह भी बताया गया है कि टिकट बुकिंग की शुरुआत 999 रुपये से होगी।

इसके अलावा 999 रुपये की टिकट के साथ हवाई यात्रा के लिए लगने वाले अन्य तरह के शुल्क या करों का भुगतान अलग से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed