{"_id":"1cda1610-621a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"cheapest-diesel-available-only-in-india-said-veerappa-moily","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ भारत में ही मिलता है सबसे सस्ता डीजल'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सिर्फ भारत में ही मिलता है सबसे सस्ता डीजल'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
महंगाई से जूझ रही जनता की परेशानियों से बेपरवाह दिख रहे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा है कि पूरी दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल सिर्फ भारत में उपलब्ध है। साथ ही मोइली ने साफ किया है कि डीजल के कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
जयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने आए वीरप्पा मोइली ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि केवल भारत ही एक ऐसा देश है, जहां डीजल पर नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि हम 83 प्रतिशत तेल आयात करते हैं। इसके बावजूद पूरी दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल सिर्फ भारत में ही मिलता है।
विज्ञापन
मोइली ने कहा कि कभी-कभी लोग समझते नहीं है। सरकार ने केरोसीन के दाम नहीं बढ़ाए हैं। इसका कारण यह है कि केरोसीन बड़े स्तर पर लोगों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम आदमी का ध्यान रखा है। लोगों ने जब रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग की तो सरकार ने बिना कीमत बढ़ाए इनकी संख्या 6 से बढ़ाकर 9 कर दी। उन्होंने कहा कि विजय केलकर समिति ने सब्सिडी धीरे-धीरे समाप्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन