{"_id":"c7b9dd66-6262-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"chautala-hospitalized-after-chest-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में दर्द के बाद चौटाला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीने में दर्द के बाद चौटाला अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को डीडीयू अस्पताल भेजा गया। चौटाला को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन
डीडीयू में दो घंटे तक इलाज के बाद उन्हें जीबी पंत इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक चौटाला शाम छह बजे जीबी पंत अस्पताल पहुंचे। साढ़े सात बजे उन्हें भर्ती किया गया। इसके बाद उनका इको टेस्ट और एंजियोग्राफी किया गया।
विज्ञापन
कॉडियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सीने में दर्द से चौटाला काफी परेशान हैं। उन्होंने तिहाड़ जेल प्रशासन को दो दिन पहले ही बीमारी की जानकारी दी थी। चौटाला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
चौटाला ही रहेंगे इनेलो के मुखिया
जेबीटी भर्ती घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के तिहाड़ जेल जाने के बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने घोषणा की है कि चौटाला ही पार्टी का नेतृत्व करते रहेंगे। अगला चुनाव भी उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।
चौटाला के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, कलायत के विधायक रामपाल माजरा, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, मुलाना के विधायक राजबीर बराड़ा, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक आदि ने प्रेस कांफ्रेंस कर घोषणा की कि मीडिया में इनेलो नेतृत्व पर बेवजह चर्चा छिड़ी हुई है।
वे स्पष्ट करते हैं कि चौटाला ही पार्टी के एकछत्र नेता हैं। पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी, वर्कर उनके साथ हैं। उनके नेता पूरी तरह निर्दोष हैं। सीबीआई अदालत के फैसले की प्रति मिलते ही हाईकोर्ट में अपील दायर की जाएगी।