{"_id":"40da6dde-6004-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"chautala-arrest-political-parties-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला की गिरफ्तारी को लेकर चढ़ा राजनीतिक रंग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चौटाला की गिरफ्तारी को लेकर चढ़ा राजनीतिक रंग
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक रंग चढ़ गया है। कांग्रेस ने जहां इस मामले में केंद्र सरकार और हरियाणा की हुड्डा सरकार पर लग रहे चौटाला परिवार के खिलाफ साजिश रचने के आरोपों का बचाव किया है तो भाजपा ने इस मामले में केंद्र को घेरा है। भाजपा ने कहा है कि कोयला घोटाले समेत बड़े घोटालों को लेकर अभी कुछ नहीं हुआ है। मगर विरोधियों को निपटाने के मामले में तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को ओमप्रकाश चौटाला की गिरफ्तारी से राजनीतिक सनसनी फैल गई। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार कोयला घोटाला समेत तमाम मामलों में कुंडली मार कर बैठी हुई है। सीबीआई धीमी गति से काम कर रही है। मगर विरोधियों को निपटाने में वह सक्रिय है। केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा है कि यह जांच सीबीआई कर रही थी। इसमें हरियाणा सरकार और पुलिस शामिल नहीं है। कानून की नजर में सब बराबर हैं। अल्वी ने कहा कि अदालत का फैसला सबको सम्मान करना चाहिए। यह फैसला सीबीआई का नहीं है।
विज्ञापन
अल्वी ने हरियाणा सरकार का बचाव करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार का इससे कोई लेनादेना नहीं है। इसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। उधर, हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई ने कहा कि इस फैसले से इनेलो की अंत की शुरुआत हो गई है। अदालत ने चौटाला और उनके परिवार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर दिया है।