{"_id":"62053158-6372-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"chautala-admitted-in-emergency-punishment-against-him-will-come-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला इमरजेंसी में भर्ती, कल होगा सजा का फैसला ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चौटाला इमरजेंसी में भर्ती, कल होगा सजा का फैसला
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जीबी पंत अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच की गई है और सोमवार को भी कुछ चिकित्सीय जांच की जानी है। अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला की हृदय गति का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उनकी तबीयत सामान्य है, लेकिन कुछ दिनों तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। वहीं, उनके प्रशंसक अस्पताल के बाहर डेरा जमाए बैठे हैं।
विज्ञापन
कुछ प्रशंसक आपातकालीन विभाग के सामने बने प्रतीक्षा कक्ष में तो कुछ लोग अस्पताल के द्वार पर बैठे अपने नेता की तबीयत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी को उन्हें अदालत के सामने पेश होना है। उसी दिन दोषियों की सजा पर फैसला होना है।
विज्ञापन