शीना हत्याकांड: पीटर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीना बोरा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार पीटर मुखर्जी के खिलाफ सीबीआई ने मंगलवार को अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक आरोप पत्र में पीटर मुखर्जी पर हत्या, सबूतों को नष्ट करने और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। आरोप पत्र में पीटर मुखर्जी के अपराध में शामिल होने का ब्योरा है, जबकि मामले से जुड़े वित्तीय पहलू का ब्योरा दूसरे पूरक आरोप पत्र में दिया जाएगा।
सीबीआई ने शीना हत्याकांड में मुंबई के अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरवी एडोने की अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।
पीटर पर हत्या, साक्ष्य नष्ट करने के आरोप
मालूम हो कि पीटर को शीना बोरा की हत्या की साजिश में कथित रूप से शामिल होने को लेकर 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
बेटी शीना की हत्या मामले में इंद्राणी मुखर्जी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पीटर को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीबीआई ने उन्हें दो सप्ताह तक हिरासत में रखकर मामले की विस्तृत पूछताछ की थी।
हाल ही में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि आरोप पत्र अब तक दायर नहीं हुआ है और इस मामले में जांच जारी है।
59 वर्षीय मुखर्जी मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं, जबकि इंद्राणी मुखर्जी भायखला की महिला जेल में बंद हैं। शीना बोरा हत्याकांड में इंद्राणी और पीटर के अलावा संजीव खन्ना और उनके पूर्व चालक श्याम राय आरोपी हैं।