फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chargesheet filed against Bhujbal family

महाराष्ट्र : भुजबल परिवार के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

Wed, 24 Feb 2016 10:02 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
chargesheet filed against Bhujbal family

नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में महाराष्ट्र के एनसीपी नेता पूर्व पीडब्लूडी मंत्री छगन भुजबल की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भुजबल परिवार सहित 17 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर किया है। 20 हजार पन्नों  की चार्जशीट में 60 गवाहों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


एसीबी सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सदन घोटाले में छगन भुजबल, उनके बेटे पंकज भुजबल और भतीजे समीर के अलावा 17 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। इनमें चार कंपनी के निदेशक, चार बिल्डर और पीडब्लूडी विभाग के छह तत्कालीन सचिव और अभियंता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अकेले महाराष्ट्र सदन के निर्माण में ठेकेदार ने 80 फीसदी मुनाफा कमाया है, जबकि सरकार के परिपत्र के अनुसार ठेकेदार 20 प्रतिशत से अधिक मुनाफा नहीं कमा सकता।

दायर की गई 20 हजार पन्नों की चार्जशीट

chargesheet filed against Bhujbal family

हालांकि एकाउंट बुक में सिर्फ एक प्रतिशत मुनाफा कमाने की बात कही गई है, जो कि प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक सही नहीं है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भुजबल परिवार पर निधि के हेरफेर व अन्य मामलों में पाए गए सबूतों के आधार पर चार्जशीट दायर की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय भी भुजबल परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है। भुजबल के भतीजे पूर्व सांसद समीर भुजबल को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

सोमवार को उनकी हिरासत अवधि सात मार्च तक बढ़ाई गई है। उन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। अब एसीबी की ओर से दायर किए गए आरोप पत्र के बाद भुजबल परिवार की अड़चन काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed