{"_id":"4816766be99a9d2025851e8866da56c8","slug":"chargesheet-against-asaram-in-rape-case-filed-by-surat-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत रेप: आसाराम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सूरत रेप: आसाराम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
एजेंसी/गांधीनगर
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने सूरत की एक महिला के साथ बलात्कार के मामले में आसाराम बापू के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
बलात्कार के एक अन्य मामले के आरोपी आसाराम पहले से ही जोधपुर की जेल में है और उस मामले में भी आरोपपत्र दाखिल हो चुका है।
यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेबी पारिख की अदालत में दाखिल वर्तमान आरोपपत्र आसाराम, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायियों ध्रुवबेन, निर्मला, जासी और मीरा के खिलाफ है। सभी के खिलाफ बलात्कार, अवैध तरीके से कब्जे में रखने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।
आसाराम के आरोपपत्र की प्रति की मांग करने वाले आवेदन पर अदालत 13 जनवरी को विचार करेगी। सूरत की दो बहनों ने आसाराम और बेटे नारायण साईं पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जोधपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले आसाराम जेल में है। बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी ने नारायण साईं पर बलात्कार के आरोप लगाए थे।