{"_id":"49758532-7c3d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"chargesheet-against-12-suspected-let-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर के 12 संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लश्कर के 12 संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के गिरफ्तार 15 में से 12 संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ बुधवार को यहां एक स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इन सभी पर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में दिग्गज राजनीतिक हस्तियों और पत्रकारों की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीन अन्य संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ मामले की जांच जारी रहेगी। इस मामले में पिछले साल अगस्त और सितंबर में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दस अन्य अभी भी फरार हैं। चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि लश्कर-ए-ताइबा के ये सदस्य भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते थे।
विज्ञापन
इन्होंने बंगलूरू, हुबली, हैदराबाद और नांदेड में दिग्गज राजनीतिज्ञों और पत्रकारों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने हथियार और विस्फोटक जुटाए थे और कई वाहन भी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
चार्जशीट के मुताबिक साथी आतंकियों से धन हासिल करने के अलावा साजिशकर्ता डकैती और चोरी के जरिए और अधिक धन जुटाने की भी तैयारी में थे।