{"_id":"5b4534a6-1478-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"charges-of-treason-were-dropped-over-aseem-trivedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"असीम त्रिवेदी पर लगा राजद्रोह का आरोप हटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असीम त्रिवेदी पर लगा राजद्रोह का आरोप हटा
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 12 Oct 2012 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने जनता के दबाव और अदालत की आलोचना के आगे झुकते हुए शुक्रवार को बंबई हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप वापस लेने का फैसला किया है। त्रिवेदी पर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने का आरोप है।
महाधिवक्ता डी. खंबाता ने कोर्ट को बताया कि मामले पर गौर करने से देखा जा सकता है कि आईपीसी की धारा 124 (ए) के तहत असीम पर देशद्रोह का कोई मामला नहीं बनता। इसलिए सरकार ने राष्ट्रीय प्रतीकों के कथित अपमान के मामले में त्रिवेदी के खिलाफ यह आरोप नहीं लगाने का निर्णय किया है। मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और न्यायमूर्ति एनएम जामदार की खंडपीठ वकील संस्कार मराठे की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
मराठे ने कार्टून बनाने के लिए त्रिवेदी की गिरफ्तारी के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। त्रिवेदी को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। अदालत के अनुसार त्रिवेदी को गिरफ्तार करना तो बुरा था ही पुलिस ने उनकी हिरासत की भी मांग की। यह ज्यादा हैरान करने वाला था। पीठ ने कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती तो उन कार्टूनों और कार्टूनिस्ट के बारे में किसी को पता भी नहीं चलता।