फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   charges farmed over 9 accused including Kushwaha in NRHM scam

एनआरएचएम घोटाले में कुशवाहा समेत 9 पर आरोप तय

Wed, 31 Oct 2012 10:34 PM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 10:34 PM IST
विज्ञापन
charges farmed over 9 accused including Kushwaha in NRHM scam

एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, एमएलसी आरपी जायसवाल समेत 9 आरोपियों पर बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिए। एफआईआर संख्या-1ई/2012 में यह कार्यवाही की गई।

विज्ञापन


डासना जेल में बंद कुशवाहा, जायसवाल, जल निगम की सीएंडडीएस शाखा में अकाउंटेंट जेके सिंह, रेजीडेंट इंजीनियर बीएनराम यादव, जीएम पीके जैन, रेजीडेंट इंजीनियर कटार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर बीएन श्रीवास्तव और कारोबारियों आरके सिंह और नरेश ग्रोवर को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने कुशवाहा और जायसवाल पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, पद का दुरुपयोग करने, सेक्शन-8 के तहत बेईमानी से पैसा लेने का चार्ज फ्रेम किया है। ग्रोवर और आरके सिंह पर षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी का चार्ज लगाया गया है जबकि जेके सिंह, बीएनराम यादव, जैन, कटार सिंह, श्रीवास्तव पर आपराधिक षड्यंत्र, गबन, सरकारी पद का दुरुपयोग और धोखाधड़ी का चार्ज लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रोवर की कंपनी मेसर्स सर्जिकॉन-मेडिक्विक प्रा. लि. के खिलाफ भी चार्ज फ्रेम किया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के 134 अस्पतालों के अपग्रेडेशन से संबंधित है। एनआरएचएम योजना के तहत इन अस्पतालों के अपग्रेडेशन में आरोपियों पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है। न्यायाधीश ने अब गवाही के लिए 6 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed