फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Charger in general bogies on trains.

जनरल बोगी के यात्रियों के लिए रेलवे का खास तोहफा

Sat, 14 Nov 2015 03:49 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 03:49 AM IST
विज्ञापन
Charger in general bogies on trains.

ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। देश भर में चल रही तमाम ट्रेनों के जनरल कोचों में जल्द ही मोबाइल फोन चार्ज करने केलिए रेलवे चार्जिंग प्वाइंट लगा देगा।

विज्ञापन


रेलवे का दावा है कि इस वित्तीय वर्ष में कुल तीन हजार जनरल कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगा दिए जाएंगे। जिन ट्रेनों के जनरल कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने हैं उसमें उत्तर मध्य रेलवे की प्रयागराज एक्सप्रेस, संगम, श्रमशक्ति एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन


मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की शिकायत रही है कि ट्रेनों के जनरल कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट न होने से उन्हें खासी परेशानी होती है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ ट्रेनों के एसी कोच एवं स्लीपर कोच में रेलवे की ओर से मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट पहले से ही उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वित्तीय वर्ष में मिल जाएगी सुविधा

Charger in general bogies on trains.

जनरल कोचों में यह सुविधा उपलब्ध न होने से उसमें सफर करने वाले मुसाफिरों खास तौर से एमएसटी धारकों को खासी दिक्कत होती है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए इस साल रेलबजट में ऐलान किया था कि वे जनरल कोचों में भी मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध कराएंगे।

फिलहाल रेलवे ने अब इसी वित्तीय वर्ष में जनरल कोचों में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है। रेलवे का दावा है कि चालू वित्तीय वर्ष में कुल तीन हजार जनरल कोचों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

जिन ट्रेनों के जनरल कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे, उसमें वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस के साथ, चौरीचौरा एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, कालका मेल, संगम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, नौचंदी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-अहमदाबाद, लिच्छवी, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।

इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि जनरल कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसमें एनसीआर जोन की भी कई ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed