फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   charge-against-on-aap-candidate's-brother

आप उम्मीदवार के भाई पर अपहरण का आरोप

Fri, 06 Sep 2013 05:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 06 Sep 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
charge-against-on-aap-candidate's-brother

स्वच्छ राजनीति की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के भाई पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है। आम आदमी पार्टी का ये उम्मीदवार करोल बाग इलाके से है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल बेशक दूसरी राजनीतिक पार्टियों के सांसद और विधायकों को अपराधी कहते हों। फिलहाल उनकी पार्टी का ही उम्मीदवार सवालों के घेरे में है।

आप पार्टी का करोल बाग से उम्मीदवार विशेष रवि के भाई चकित रवि पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने विशेष रवि के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में विशेष रवि का कहना है कि उसका भाई निर्दोष है और उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। विशेष का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि मेरा भाई निर्दोष साबित होगा।
विज्ञापन


विशेष को 15 दिन पहले ही आप पार्टी ने करोल बाग से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। इससे पहले रवि के पिता करोल बाग से पार्षद रह चुके हैं।

वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय कांग्रेसी नेता का कहना है कि आरोपी ने जुर्म किया है और पुलिस ने उसे उसके जुर्म के लिए गिरफ्तार किया है। अब फैसला अदालत को करना है कि आरोपी निर्दोष है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप पार्टी के उम्मीदवार विशेष रवि के भाई पर आरोप साबित होते हैं। तो आप पार्टी के साफ और स्वच्छ राजनीति का दावा हवाई साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed