फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Changing weather will relief

राहत की फुहारों का इंतजार जल्द होगा खत्म

Sat, 08 Jun 2013 02:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Jun 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
Changing weather will relief

चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश की फुहारों का इंतजार खत्म होने को है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 8-10 दिनों में मानसून आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन


इस साल मॉनसून की शुरुआत काफी सटीक रही है। चार महीनों तक चलने वाला बारिश का सीजन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूरब से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से वायुमंडल में नमी बनी हुई है। नमी की वजह से ही दिल्ली-एनसीआर और यूपी के अधिकांश इलाकों में गुरूवार और शुक्रवार को बारिश हुई।
विज्ञापन


अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आठ जून और 10 जून को आकाश में आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने, आंधी तूफान और बारिश के आसार बन रहे हैं। 9 जून को भी आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और 11 जून को हल्की बरसात के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दक्षिणी -पश्चिमी मानसून के उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ और इलाकों में बढ़ आया है। 10 से 14 जून तक उत्तरी और केंद्रीय भारत में वर्षा में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि इसके 3 जून तक पहुंचने की संभावना है। सामान्य तौर पर मॉनसून 11 जून को पटना, 18 को लखनऊ और 28 जून को नई दिल्ली पहुंचता है।

हालांकि, नॉर्थ-ईस्ट में मॉनसून एक या दो दिन पहले ही पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के सेंट्रल हिस्से में आई हलचल से मॉनसून का फ्लो पूर्वी तट की ओर बढ़ गया है, लिहाजा दक्षिण पश्चिम मॉनसून थोड़ा सुस्त हो रहा है।

देश के बाकी हिस्सों में प्रमुख तौर पर मौसम सूखा रहेगा। जमीन पर ह्यूमिडिटी बढ़ रही है, जिससे गरज के साथ हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed