फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   changes in congress sonia rahul will decide

कांग्रेस में फेरबदल की गेंद सोनिया-राहुल के पाले में

Mon, 04 Feb 2013 10:23 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 04 Feb 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
changes in congress sonia rahul will decide

आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन में फेरबदल पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पदाधिकारियों ने गेंद अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी के पाले में डाल दी है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एआईसीसी पदाधिकारियों के साथ संगठन में फेरबदल पर सोमवार को एक बार फिर बात कर इस कसरत को लगभग पूरा कर लिया है। अब अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मिलकर लेना है।
विज्ञापन


राहुल के साथ बैठक में सोमवार को 29 के करीब पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें से 14 ने राहुल के समक्ष संगठन की मजबूती और फेरबदल पर अपनी राय रखी। राहुल ने इन सभी की बात तो सुन ली है, लेकिन अब तक अपना फैसला नहीं सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी के मुताबिक राहुल ने सिर्फ प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि जिला व ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने की इच्छा जताई है। वह निचले स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर जड़ तक जाना चाहते हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद यह माना गया कि कांग्रेस को राज्य में अपनी जड़ें मजबूत करनी होंगी क्योंकि जिला व ब्लॉक स्तर पर पार्टी का वजूद हिला हुआ है। राहुल इसी थ्योरी पर काम को अंजाम देना चाहते हैं।


वहीं सूत्र यह भी बताते हैं कि राहुल ने बैठक में फिर दोहराया कि वह आपसी गिले शिकवों और फूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपसी मनमुटाव को मिलकर सुलझाने की जरूरत है तभी संगठन मजबूती से काम कर सकेगा। चिंतन शिविर में भी राहुल ने कहा था कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है। गिले शिकवों को आपस में मिल बैठकर सुलझाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed