फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chandroday temple of mathura will be world's highest temple

भूकंप में भी अडिग रहेगा चंद्रोदय मंदिर

Sun, 16 Nov 2014 08:18 PM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 16 Nov 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
chandroday temple of mathura will be world's highest temple

जलजला आए या तूफान आसमान छूता चंद्रोदय मंदिर उसी तरह बेअसर रहेगा जिस तरह हजारों साल से राधा-कृष्ण में लोगों की आस्था अडिग है। 700 फीट की ऊंचाई वाले इस मंदिरा का निर्माण होगा वृंदावन में।

विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर का अनंत शेष पूजा करेंगे। भूकंप और तेज हवाओं से बचाव के उपाय पर कनाडा के विशेषज्ञों द्वारा चार साल तक अध्ययन के बाद इस मंदिर के निर्माण का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की रिपोर्ट मंदिर का निर्माण करने वाली अमेरिकी कंपनी टीआरसी वर्ल्ड वाई को सौंप दी गई है। हरेकृष्णा मूवमेंट के प्रेसीडेंट और अक्षयपात्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने बताया कि भूकंप के दृष्टिगत मथुरा जोन चार में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का निर्माण ऐसे किया जा रहा है कि इस क्षेत्र में आने वाले संभावित तीव्रता के भूकंप का भी उस पर असर न पड़े। बुनियाद निर्माण का काम मुंबई की इंजीनियरिंग कंपनी को सौंपा गया है। यह काम एक साल में पूरा हो जाएगा।

इस भव्य मंदिर की खास बातें

chandroday temple of mathura will be world's highest temple

आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियर इसका वेरिफिकेशन कर रहे हैं। मंदिर की डिजाइन तैयार करने में ही दो साल लगे हैं। मंदिर के चयनित डिजाइन का कांसेप्ट मधु पंडित दास और भक्तिलता का है।

चंचलापति दास ने बताया कि 700 फीट ऊंचे इस मंदिर का निर्माण चार से छह साल में पूरा होगा।

मंदिर की प्रमुख बातें-
लागत : 300 करोड़
एरिया : 65 एकड़
ऊंचाई : 700 फीट अर्थात 70 मंजिल
अवधि : 5 से 6 साल
पार्क : 28 एकड़ में होंगे वन और उपवन।
आकर्षण : झरना, कृत्रिम यमुना, संग्रहालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed