फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chandrababu naidu may join nda

नमो इफेक्ट: चंद्रबाबू नायडू थाम सकते हैं NDA का हाथ

Sun, 16 Mar 2014 09:44 AM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
Chandrababu naidu may join nda

टिकटों को लेकर घमासान से जूझ रही भाजपा में अब असंतुष्टों के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। बिहार में नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक गिरिराज सिंह अब नवादा से चुनाव मैदान में ताल ठोकने पर राजी हो गए हैं।

विज्ञापन


टिकट बंटवारे को लेकर नाराज विधायक गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतरना चाहते थे। गिरिराज ने पार्टी नेतृत्व के समझाने के बाद शनिवार को नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की हामी भर दी।

विज्ञापन

एक नया साथी म‌िलेगा

Chandrababu naidu may join nda

इससे पहले वे लोकसभा टिकट वापस करने की बात कर पार्टी नेतृत्व को आंखें दिखा रहे थे। उधर, राम विलास पासवान के बाद अब भाजपा को चंद्रबाबू नायडू के तौर पर एक नया साथी मिल जाने की पूरी संभावना है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की भी बैठक हुई। इसमें नायडू की पार्टी टीडीपी को एनडीए में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।

श्रीरामूलू पर भी शां‌त‌ि

Chandrababu naidu may join nda

माना जा रहा है कि होली के बाद टीडीपी एनडीए में शामिल हो सकती है। बैठक में बेल्लारी से श्रीरामूलू को प्रत्याशी बनाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सुषमा स्वराज श्रीरामूलू को टिकट दिए जाने का लगातार विरोध कर रही हैं। लालकृष्ण आडवाणी भी दागियों को पार्टी में शामिल करने या उनसे सियासी गठजोड़ करने के फैसले से नाखुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed