फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chandra babu naidu is new chief minister of seemandhra

अब चंद्रबाबू नायडू बनाएंगे अपनी सरकार, दावा किया पेश

Fri, 06 Jun 2014 07:57 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
chandra babu naidu is new chief minister of seemandhra

तेलगुदेशम् पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने विभाजित आंध्र में सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को औपचारिक तौर पर अपना दावा पेश किया।

विज्ञापन


विभाजित आंध्र के वह पहले मुख्यमंत्री होंगे। टीडीपी विधायकों का एक पांच सदस्यीय दल वाई. रामाकृष्णा नायडू की अगुवाई में राज्यपाल ई.एस. नरसिम्हन से मिला और उन्हें चंद्रबाबू नायडू के विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने की लिखित जानकारी दी।
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेता के.ई. कृष्णामूर्ति ने किया था। संयोग से यह बैठक तिरूपति के उसी श्री वेंकटश्वर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई, जिससे 40 साल पहले नायडू ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को है बुलाया

chandra babu naidu is new chief minister of seemandhra

अब नायडू तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। इस लिहाज से देखें तो उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। विधायकों ने राज्यपाल से नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया।


टीडीपी को 175 सदस्यीय विधानसभा में 106 विधायकों का समर्थन हासिल है। वैसे यह एक औपचारिकता ही थी। नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गुंटूर में आचार्य नार्गाजुन यूनिवर्सिटी के सामने के मैदान में 9 जून को यह समारोह होगा। नायडू ने शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी बुलाया है। लेकिन उस दिन राष्ट्रपति संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। ऐसे में देखना यह है कि मोदी और सिंह इस शपथ ग्रहण में हिस्सा लेते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed