फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   challenge to modi, fought election from azamgarh

'देश में मोदी की लहर है, तो आजमगढ़ से लड़ें'

Fri, 14 Mar 2014 05:32 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
challenge to modi, fought election from azamgarh

भाजपा देश में मोदी लहर चलने के दावे कर रही है। लेकिन इसके बावजूद मोदी जीत हासिल करने के लिए 'सेफ' सीट की तलाश में है।

विज्ञापन


यदि भाजपा के पीएम उम्मीदवार में इतना ही दम है तो वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। मोदी का यह खुली चुनौती दी है केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को सिब्बल ने मोदी से पूछा कि आखिर वह क्यों चुनाव लड़ने के लिए सेफ सीट ढूंढ रहे हैं।
मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के इस नेता ने चुनौती दी कि यदि मोदी को मुस्लिम समुदाय से भारी वोट मिलने का इतना ही भरोसा हैं तो वह फिर आजमगढ़ से क्यों चुनाव नहीं लड़ते।

विज्ञापन

भाजपा के भीतर भी जारी है सस्पेंस

challenge to modi, fought election from azamgarh

उधर, भाजपा भले ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीन सूचियां जारी कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यह तय नहीं है कि मोदी आखिर कहां से चुनाव लड़ेंगे।

मोदी कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी तक संशय बना हुआ है। पार्टी के भीतर भी इस बात को लेकर गहमागहमी चल रही है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति भी मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाई। इस सीट को लेकर पार्टी के भीतर काफी समय तक सस्पेंस बना हुआ था।

तो फिर कहां से चुनाव लड़ेंगे मोदी

challenge to modi, fought election from azamgarh

मोदी आखिरकार कहां से चुनाव लड़ेंगे, यह देखना रोचक होगा। हालांकि, पार्टी 13 मार्च को यह घोषणा कर चुकी है कि मोदी गुजरात की ही एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

लेकिन पार्टी उनके यूपी से चुनाव लड़ने की संभावनों से भी इंकार नहीं कर रही है। उनके चुनाव लड़ने की सीट को लेकर कब आखिर फैसला लिया जाएगा, इसका अभी किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed