फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chairman of the school arrested in rape case

बच्ची से बलात्कारः स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2014 07:58 PM IST
इमरान कुरैशी/बीबीसी, बैंगलोर
इमरान कुरैशी/बीबीसी, बैंगलोर Updated Wed, 23 Jul 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
chairman of the school arrested in rape case

बेंगलुरू के एक स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने स्कूल के चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्कूल के चेयरमैन रूस्तम केरावाला को दमण दीव द्वीप से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक चेयरमैन को बच्ची की ठीक से देखभाल न करने, घटना की जानकारी पुलिस को न देने पर प्रोट्रक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट या पॉस्को के तहत और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी ने कहा, ''इस मामले के दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी में किसी तरह की देरी का सवाल ही नहीं है। जांच जारी हैं। हमने फौरन कार्रवाई की है। इस मामले में कोई देरी नहीं हुई है।''
विज्ञापन


संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ने कहा कि वो मीडिया की उन रिपोर्टों से दुखी हैं, जिनमें कहा गया है कि इस मामले में कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है।

यह मामला दो जुलाई का है, जब बंगलौर के एक स्कूल में छह साल की बच्ची के यौन उत्पीडन का मामला सामने आया था।

इस मामले में एक संदिग्ध मुस्तफा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed