फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chagres framed on sadhvi pragya singh

सुनील जोशी केस: प्रज्ञा सिंह समेत 8 पर आरोप तय

Mon, 21 Sep 2015 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Sep 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
chagres framed on sadhvi pragya singh

मध्यप्रदेश के देवास की स्थानीय अदालत ने आरएसएस के प्रचारक रहे सुनील जोशी की हत्या के मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह समेत 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को हत्याकांड में शामिल साध्वी प्रज्ञा सिंह, हर्षद सोलंकी, वासुदेव परमार, राजेन्द्र चौधरी, रामचरण पटेल, जीतेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा और आनंद राज कटारिया पर आईपीसी की धारा 302, 102 बी, 34 और 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

सुनील भी थे ब्लास्ट में आरोपी

chagres framed on sadhvi pragya singh

सुनील जोशी के खिलाफ 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरोप पत्र दायर किया गया था। सुनील जोशी हत्याकाण्ड मामले के अधिकतर आरोपी अन्य आंतकी मामलों के तहत जेल में बंद हैं।

अदालत ने कल आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया गया और इस मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए इसी महीने की 28 तारीख तय की है।

सुनील जोशी पर प्रज्ञा सिंह के साथ बदसलूकी करने का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed