फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   centre will not collide to samajwadi party on durga shakti nagpal

दुर्गा की ‘शक्ति’ लौटाने को सपा से नहीं टकराएगा केंद्र

Fri, 02 Aug 2013 08:11 AM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया Updated Fri, 02 Aug 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
centre will not collide to samajwadi party on durga shakti nagpal

नोएडा की निलंबित एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मुद्दे पर भले ही जनता के बीच नेताओं की छवि मैली होती जा रही है। मगर सियासी रिश्तों की खातिर केंद्र सरकार यूपी की सपा सरकार से टकराव लेने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, सपा से सियासी रिश्तों की कीमत पर एसडीएम मामले को केंद्र की ओर से तूल देने की कम ही संभावना है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो एसडीएम का मामला केंद्र के पाले में आने के बाद यूपी सरकार को इस सिलसिले में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


गुजरात के आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने जब मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, उस समय केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मगर इस बार केंद्र में समाजवादी पार्टी के समर्थन को ध्यान में रखते हुए यूपीए सरकार इसे दोहराने के हक में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, दुर्गाशक्ति का निलंबन करके सराहनीय काम किया: मुलायम

एसडीएम का निलंबन वापस नहीं लेने को लेकर सपा सरकार अड़ गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निलंबन वापस नहीं करने की बात साफ कह दी है। सपा सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए केंद्र सरकार कड़े कदम उठाने में परहेज करने पर विचार कर रही है।


कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्र सरकार की ओर से नरम रवैये अपनाने के संकेत दे रहे हैं। पांच अगस्त को संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विधेयक समेत सरकार के तमाम बिलों को सपा के समर्थन की दरकार है। लिहाजा, कांग्रेस सपा से रिश्ते खराब करने के कतई पक्ष में नहीं है।

पढ़ें, दुर्गा निलंबनः एसआई ने खोली अखिलेश के दावे की पोल

दिलचस्प बात यह है कि इस मसले पर सपा सरकार पर हमले करने से भी कांग्रेस नेता परहेज कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि इस मसले पर जब तक राज्य सरकार की रिपोर्ट केंद्र को नहीं मिलती, तब तक इस मामले पर बोलना ठीक नहीं है।

वहीं इस मामले के अल्पसंख्यक समुदाय के कथित विवाद से जुड़े होने के कारण भी कांग्रेस अपने हाथ जलाना नहीं चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed